Menu

  • Home
  • Trending
  • Recommended
  • Latest

Categories

  • Dharm Gyan
  • Hindu Mythology
  • Myth & Truth
  • Sanatan Glory
  • Sanatan Lifestyle
  • Science & Spirituality
  • The Karma English
  • Video
The Karmapath
  • English
No Result
View All Result
The Karmapath
No Result
View All Result
Home Myth & Truth

शुभ और अशुभ सपनों को कैसे पहचानें

The Karma by The Karma
March 2, 2025
0 0
0
शुभ और अशुभ सपनों

स्वप्न या सपने के बारे में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि सपने वो नहीं होते जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते। लेकिन सपने तो सबको आते हैं, जो कभी अच्छे होतें है तो कभी बुरे। जब भी हम सुबह सो कर उठते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में वही सपना घूम रहा होता है, जिसे अभी-अभी हमने सोते हुए देखा होता है। हजारों सालों से यह सवाल हर शख्स के दिमाग में उठता रहा है कि क्या सपने सच होते हैं। क्या सपनों का कोई अर्थ भी होता है। कौन सा सपना हमारे हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है और किस सपने को देखने से हमारी जिंदगी में पैसा आने के संकेत मिलते हैं। क्या हैं शुभ और अशुभ सपने? सपनों के बारे में प्राचीन सनातन ग्रंथों में काफी जानकारियां उपलब्ध हैं। सनातन धर्म ग्रंथ सपनों के सच होने की कई कहानियों से भरे पड़े हैं। एक कहानी है कि जब रावण ने माँ सीता को कैद कर अशोक वाटिका में रखा था तो उस वक्त राक्षसी त्रिजटा ने ही अपने सपने के बारे में बता कर सीता जी को हौसला दिया था कि राम युद्ध में जीतेंगे और रावण का वध होगा।

प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में स्वप्न

आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस के पिता चरक ने अपनी संहिता में बताया है कि सपने कब आते हैं –

नातिप्रसुप्तः पुरुषः सफलानसफलास्तथाः।
इंद्रियेशेन मनसा स्वप्नान्पश्यत्यनेकधा।।

यानि जब इंसान गहरी नींद में नहीं होता तब मन की सहायता से मनुष्य सफल और असफल अनेक प्रकार के सपने देखता है।

आयुर्वेदिक ग्रंथों में शुभ और अशुभ सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इन ग्रंथों में अगर किसी सपने से कुछ बुरा होने की भविष्यवाणी है, तो उस होने वाली दुर्घटना को टालने के उपाय भी बताए गये हैं।

कौन से सपने बुरे होते हैं

प्राचीन ग्रंथों में बुरे सपनों के बारे बताया गया है। ऐसे सपनों को देखने के बाद व्यक्ति या तो बीमार हो जाता है या फिर ये उसकी मौत की भविष्यवाणी होती है। ऐसे सपने निम्न बताए गए हैं-

  1. सपने में गधे या ऊंट पर बैठ कर दक्षिण दिशा में जाना- ऐसा सपना त्रिजटा ने रावण के लिए देखा था। अगर सपने में व्यक्ति खुद को या किसी अन्य को गधे या ऊँट पर बैठ कर जाते हुए देखता है तो सपने में दिखाई देने वाले व्यक्ति की मौत होने की आशंका होती है।
  2. लाल रंग की साड़ी पहनी हुई काले रंग की स्त्री को देखना- अगर किसी को सपने में एक ऐसी स्त्री दिखती है जिसके शरीर का रंग काला है और उसने लाल रंग की साड़ी पहनी हो, तो यह और कोई नहीं बल्कि देवी कालरात्रि हैं। कालरात्रि संहार की देवी हैं जो शिव के साथ संहार का कार्य करती हैं। अगर सपने में दिखाई देने वाली वो देवी दक्षिण दिशा में जा रही हैं तो ये सपना मृत्यु से जुड़ा हुआ है।
  3. सपने में शहद या तेल पीना – ये सपना भी मौत की सूचना देता है। इसके अलावा अगर सपने में कोई साधु दिखता है जो किसी व्यक्ति को गले लगा रहा है तो यह भी सपने में दिखने वाले की मौत की आशंका को दिखाता है।
  4. शरीर में कीचड़ लगा कर नाचने का सपना- शरीर पर कीचड़ लगा कर नाचना या फिर दलदल में फंसे होने का सपना भी मौत की आशंका को दर्शाता है।
  5. टूटते तारे और दीपक के बुझने का सपना- फिल्मों में टूटते तारे देखने को लकी माना गया है लेकिन सुश्रुत संहिता के अनुसार यह बहुत ही बुरा सपना होता है। ये किसी व्यक्ति के बीमार होने या उसकी मौत होने की भविष्यवाणी करता है।
  6. सपने मे शराब पीते हुए खुद को देखना- शराब न केवल स्वास्थ के लिए हानिकारक है बल्कि ये सुश्रुत संहिता के अनुसार सपने में शराब पीते दिखना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जो व्यक्ति सपने में खुद को शराब पीते देखता है वो सुश्रुत के अनुसार जल्द ही बीमार होने वाला होता है।

बुरे सपने के प्रभाव से बचने के उपाय

सुश्रुत संहिता में बुरे सपनों के बारे में बताया गया है जो मृत्यु का कारण बन सकते हैं। लेकिन सुश्रुत ने ऐसे बुरे सपनों से बचने और उसके प्रभावों को खत्म करने का उपाय भी बताया है । सुश्रुत के अनुसार बुरे सपने आने पर सुबह उठते ही

  1. भगवान का ध्यान करना चाहिए
  2. गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए
  3. बुरे सपने के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए
  4. मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करने चाहिए

सुश्रुत के अनुसार ऐसा करने से बुरे सपनों के जिंदगी पर पड़ने वाले प्रभावों से मुक्ति मिल जाती है।

कौन सा सपना अच्छा होता है

सुश्रुत संहिता में ऐसे सपनों का भी उल्लेख है जो शुभ बताए गए हैं, ऐसे अच्छे सपने देखने से शुभ ही शुभ होगा जैसे-

  1. सपने में भगवान का दर्शन होना – अगर सपने में भगवान, गौ, ब्राह्मण, आपका कोई दोस्त दिख जाए तो ये बहुत ही शुभ सपना है। इससे बीमार व्यक्ति भी स्वस्थ हो जाता है।
  2. सपने में जलती हुई आग देखना- सपने में जलती हुई आग, या कोई साफ पानी वाली नदी दिखे तो ये भी शुभ सपना है। इससे भी बीमारियाँ दूर हो सकती हैं
  3. सपने में माँस और मछली देखना- अगर आपने सपने में माँस या मछली खाते हुए खुद को देखा है तो आप जल्द ही मालामाल हो सकते हैं। ऐसा सुश्रुत कहते हैं।
  4. सपने में हाथी और फलदार पेड़ दिखना – सुश्रुत संहिता के अनुसार सपने में अगर आपको हाथी या फिर कोई फलदार पेड़ या फिर विशाल महल दिखता है तो ये आपकी हेल्थ के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही ये सपना आपको जल्द ही पैसे वाला भी बना सकता है।
  5. सपने मे सांप या भौरें का दिखना- सांप को शास्त्रों में खजाने का रक्षक बताया गया है। अगर आपको सपने में सांप दिखते हैं तो आपको धनलाभ हो सकता है, ऐसा सुश्रुत कहते हैं। जबकि दुनिया के महान सॉइकॉलॉजिस्ट फ्रायड के अनुसार ये आपकी कामवासना को दिखाता है।

सपनों के बारे में प्राचीन काल से शोध चल रहे हैं और आज भी ये जारी है। इस संबंध में कोई दावा करना मुश्किल है। इसकी सच्चाई जानने और वैज्ञानिकता की पुष्टि के प्रयास आज भी जारी हैं।

 

author avatar
The Karma
See Full Bio
Tags: Hindu sanatan Dharma Sanatan storyअशुभ सपनेशुभ और अशुभ सपनेशुभ सपने
ShareTweet

Recommended videos

श्रीराम ने वालि को छिप कर नहीं मारा था

श्रीराम ने वालि को छिप कर नहीं मारा था

12 VIEWS
December 20, 2024
हनुमान जी वानर थे या इंसान क्या है रामायण का सच?

हनुमान जी वानर थे या इंसान क्या है रामायण का सच?

92 VIEWS
December 20, 2024
महाभारत में भी है श्रीराम की रामायण कथा

महाभारत में भी है श्रीराम की रामायण कथा

68 VIEWS
December 20, 2024
कोहे नूर हीरे की कहानी

कोहे नूर हीरे की कहानी

35 VIEWS
December 20, 2024
क्या चुनाव के बाद आ गया VOTE JIHAD का पहला नतीजा? क्या जिहाद के दबाव में चल रही हैं CONGRESS?

क्या चुनाव के बाद आ गया VOTE JIHAD का पहला नतीजा? क्या जिहाद के दबाव में चल रही हैं CONGRESS?

43 VIEWS
March 2, 2025
UNTOLD RAMAYANA | क्या वाल्मिकी जी से पहले भी किसी ने रामायण लिखी थी ?

UNTOLD RAMAYANA | क्या वाल्मिकी जी से पहले भी किसी ने रामायण लिखी थी ?

37 VIEWS
March 2, 2025
  • About Us
  • Contact Us
  • Hindu Mythology
  • Home
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Latest
  • Myth & Truth
  • News Blog
  • Privacy Policy
  • Sanatan Ecosystem
  • Terms of Use
  • The Karma English
  • Trending
Call us: +1 234 JEG THEME

Copyright 2024

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Categories
    • Dharm Gyan
    • Hindu Mythology
    • Myth & Truth
    • Sanatan Ecosystem
    • Sanatan Glory
    • Sanatan Lifestyle
    • Science & Spirituality
    • The Karma English
  • Contact Us
  • About Us

Copyright 2024