भारत एक ऐसा देश है, जहां आपको हर गांव, हर शहर हर कोने में मंदिर देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत ऐसा देश भी है, जहां के मंदिर अपनी वास्तुकला, अपने इतिहास और रहस्यों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन मंदिरों के रहस्य से वैज्ञानिक भी आश्चर्य से भर जाते हैं। तमिलनाडु के तंजौर में 11वीं सदी में एक बेहद रहस्यमयी मंदिर का निर्माण हुआ था, जो आज भी लोगों को अचरच में डाल रहा है। इस मंदिर का नाम बृहदेश्वर मंदिर है।